फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight arrested in the case of assault and firing in Bhualchhapra

भुआलछपरा में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में आठ गिरफ्तार

Fri, 27 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Eight arrested in the case of assault and firing in Bhualchhapra
बैरिया। थाना क्षेत्र के गंगा उस पार उत्तर प्रदेश के अंतिम गांव भुवाल छपरा में बुधवार की देर शाम हुए बवाल और फायरिंग के मामले में बैरिया पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया। वहीं, शेष आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

बैरिया एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि भुवालछपरा में एक बाइक एक्सीडेंट को लेकर वहां के यादव और भूमिहारों का गुट आपस में भीड़ गया। इस दौरान हाथापाई, मारपीट के बाद हुई हवाई फायरिंग से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। यादव पक्ष के तरफ से संजय यादव के तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अवधेश पांडेय के तहरीर पर इन्ही धाराओं में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, आठ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशा किया। भुवालछपरा में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed