फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Egg shopkeeper beaten to death with sticks for five rupees

मारपीट कर अंडे के दुकानदार की हत्या, दो पुत्र जख्मी

Mon, 03 Aug 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Egg shopkeeper beaten to death with sticks for five rupees
सिकंदरपुर गन्धी मोहल्ला में हुई मारपीट के दौरान मृतक मुर्सिद।(फाइल फोटो) - फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। मांगने पर पांच रुपये नहीं देने को लेकर हुए विवाद में दर्जन भर लोगों ने सोमवार की सुबह नगर के गंधी मुहल्ले में लाठी डंडे से हमलाकर अंडा व्यापारी और उसके दो पुत्रों को घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां अंडा व्यापारी मुर्शीद (50) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि उसके दोनों पुत्रों का इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र तौहीद अहमद की तहरीर पर शब्बीर अहमद समेत सात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गंधी मोहल्ला निवासी मुर्शीद (50) और उसके पुत्र जाहिद (17) तथा तौहीद ( 20 ) सोमवार की सुबह अपने अंडे की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान नगर के ही एक प्रभावशाली परिवार के दर्जन भर लाठी डंडा लेकर पहुंचे और अचानक हमला कर मुर्शीद और उसके दोनों पुत्रों को घायल कर दिया। आसपास के लोग तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए जहां मुर्शीद को मृत घोषित कर दिया। उसके दोनों पुत्रों का इलाज चल रहा है। गंधी मोहल्ले में शनिवार की शाम मोहल्ला निवासी एक युवक शराब के नशे में मुर्शीद की दुकान पर पहुंचा और पांच रुपये मांगे। मुर्शीद ने पैसे न होने की बात कही। इस बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई जिसमें मुर्शीद का भतीजा नईम घायल हो गया था। चौकी पुलिस ने मुर्शीद व उनके दो लड़कों को चौकी पर बैठा लिया। बाद में इलाज के नाम पर कुछ पैसा दिलाकर सुलह समझौता करा दिया। सोमवार की सुबह इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने पिता पुत्रों पर हमला बोल दिया जिसमें मुर्शीद की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र तौहीद अहमद की तहरीर पर शब्बीर अहमद समेत सात लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

-
कोट
शनिवार को दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। बाद में दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया था। सोमवार सुबह एक पक्ष के लोगों ने दुकान पर पहुंचकर मारपीट की जिसमें मुर्शीद की मौत हो गई। मामले में सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।-पवन कुमार, सीओ, सिकंदरपुर

सिकंदरपुर कस्बा के गन्धी मोहल्ला में मारपीट के बाद मृतक के शव को अस्पताल से जिला मुख्यालय भेजती प

सिकंदरपुर कस्बा के गन्धी मोहल्ला में मारपीट के बाद मृतक के शव को अस्पताल से जिला मुख्यालय भेजती प- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed