फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Efforts to provide relief to every victim: Dayashankar Singh

प्रत्येक पीड़ित तक राहत पहुंचाने का प्रयास : दयाशंकर सिंह

Mon, 11 Aug 2025 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Efforts to provide relief to every victim: Dayashankar Singh
राहत सामग्री बांटते दयाशंकर  - फोटो : संवाद
बलिया/बैरिया/दया छपरा। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने रविवार को टाउन हॉल परिसर में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राशन किट का वितरण किया। 200 बाढ़ प्रभावित को राशन किट दी गई। परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार प्रत्येक पीड़ित तक राहत पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 21700 राशन किट वितरित की गई हैं।
विज्ञापन

दो लाख लंच पैकेट का वितरण किया जा चुका है। चिकित्सा टीम के माध्यम से एक-एक वार्ड में मेडिकल किट दी जा रही है। पशुओं को इलाज के साथ टीका लगाया जा रहा है। एसपी ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद संत कुमार उर्फ मिठाई लाल, सीआरओ त्रिभुवन सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम, एडीएम अनिल कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बैरिया क्षेत्र के जगदेवा, पांडेयपुर व मुरली छपरा में उपजिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने 560 पैकेट बाढ़ राहत सामग्री का वितरण भाजपा जिलाध्यक्ष संजय के हाथों करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed