फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   'Efforts for clean politics in the country'

‘देश में स्वच्छ राजनीति का कर रहे प्रयास’

Mon, 06 Jan 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
'Efforts for clean politics in the country'
बलिया। जिले के सुरही, करनई एवं बहेरी गांव में युवा चेतना की ओर से आयोजित कंबल वितरण समारोह में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि नर की सेवा ही नारायण की सेवा है। युवा चेतना गरीबी ख़त्म करना चाहती है। देश में स्वच्छ राजनीतिक व्यवस्था हो हम इसका प्रयास कर रहे हैं। गांव, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान के हितों की चिंता कोई नेता नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। हमारी लड़ाई ग़रीबों के उत्थान हेतु समर्पित है। देश आपातकाल की ओर जा रहा है। सरकार धर्म के आधार पर जनता को मूर्ख बना रही है। जेएनयू को राजनीति का अड्डा भाजपा सरकार ने बना दिया है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। सत्ता में बैठी भाजपा भूल गई है की उसको फिर विपक्ष में जाना है। जनता का आशीर्वाद और युवा चेतना के संघर्ष का गठबंधन होगा तो परिवर्तन होगा और परिवर्तन के बाद विकास की गंगोत्री बहेगी। योगी सरकार ग़रीबों के हित में कोई कार्य नहीं कर रही है। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश राय, शमशेर बहादुर राय, रवींद्र राजभर, जितेंद्र राय, अजय राय मुन्ना, अभिराम त्रिपाठी, सैफ नवाज, कंचन राय, संतोष राय, सुभाष राय, वारिस अंसारी, अजय ओझा, नरोत्तम बाग़ी, गुड्डु सिंह, कंचन ओझा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed