फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Educational institutions will be held accountable for keeping scholarship applications pending

छात्रवृत्ति आवेदनों को लंबित रखने पर शिक्षण संस्थानों की तय होगी जवाबदेही

Mon, 05 Sep 2022 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Educational institutions will be held accountable for keeping scholarship applications pending
बलिया। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में खासकर शिक्षण संस्थानों की ओर से काफी उदासीनता बरती जाती है। इसे शासन ने संज्ञान लिया है। इस वर्ष छात्रों की ओर से किए गए आवेदनों की मॉनिटरिंग अधिकारियों की ओर से की जाएगी। आवेदनों को अग्रसारित नहीं करने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ अब कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ढाई लाख रुपये सालाना आय वाले अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों और दो लाख तक सालाना आय वाले अन्य वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ ही शुल्क प्रतिपूर्ति की सुविधा देती है। एससी-एसटी छात्रों के अलावा अन्य वर्गों के छात्रों के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में शुल्क प्रतिपूर्ति की अधिकतम सीमा भी निर्धारित है। बताया जाता है कि पिछले सत्र में अंतिम तिथि समाप्त होने के बावजूद संस्थानों के स्तर पर बड़ी संख्या में छात्रवृत्ति के आवेदन लंबित रह गए थे। इसके चलते, छात्रों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। इतना ही नहीं, शासन की ओर से अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए तिथि बढ़ाकर उनका डाटा अग्रसारित करने की सुविधा देनी पड़ी थी। इसके चलते छात्रों को भुगतान करने में काफी विलंब हुआ। इस वर्ष छात्रवृत्ति आवेदनों की मॉनीटरिंग होगी और डाटा अग्रसारित नहीं करने वाले संस्थानों की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

इस बाबत जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि छात्रवृत्ति आवेदनों का डाटा अग्रसारित नहीं करने वाले शिक्षण संस्थानों को चिह्नित किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed