फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Education is the basis of women empowerment

शिक्षा नारी सशक्तीकरण का मूल आधार

Mon, 23 Aug 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Education is the basis of women empowerment
दया छपरा। अमरनाथ मिश्र पीजी कालेज दुबेछपरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से रविवार को मिशन शक्ति-3 अभियान की शुरुआत की गई। अभियान दिसंबर तक चलेगा। महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। सोमवार को हुए वेबिनार शिक्षित नारी-सक्षम नारी विषय आयोजति किया गया। मुख्य वक्ता मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज की सहायक आचार्य डॉ. सुचेता प्रकाश रही। इतिहास की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ .गीता ने स्वागत करते हुए नारी सशक्तिकरण के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला। डॉ. सुचेता प्रकाश ने शिक्षा को नारी सशक्तीकरण का मूल आधार बताया। कहा कि शिक्षा के बल पर ही नारी सक्षम और आर्थिक स्वावलंबी हो सकती है। इसकी शुरुआत परिवार से शुरू होनी चाहिए। परिवार में लिंग आधारित भेदभाव नहीं होना चाहिए। लड़कियों को भी पढ़ाई का अवसर मिलना चाहिए। अगर नारी को उपयुक्त शिक्षा और अवसर मिले तो वे अपने को एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था सिद्ध कर सकती हैं। डॉ. शिवेश प्रसाद राय ने भेदभाव रोकने की अपील की। डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बेटे और बेटियों में भेद न कर बेटियों को भी पढ़ाने से वे नाम रोशन कर सकती हैं। ओलंपिक खेल का परिणाम इसका ज्वलंत उदाहरण है। प्राचार्य डॉ. गौरीशंकर द्विवेदी ने समापन किया। संयोजक संजय मिश्र रहे और आभार डॉ. शैलेन्द्र कुमार राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed