फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Earning deceased made

मृत व्यक्ति को भी बना दिया कमाऊ

Thu, 03 Sep 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Thu, 03 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Earning deceased made
तहसील प्रशासन की कारगुजारी से दो वर्ष पहले गुजरा व्यक्ति भी 3000 रुपये महीना कमा रहा है। एक मामला बलिया तहसील में प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


तहसील बलिया अंतर्गत चितबड़ागांव थाने के जवाहर नगर मुहल्ला निवासी कुमारी ज्योति सिंह के आवेदन पर दिनांक 12 नवंबर 2013 को उपजिलाधिकारी कार्यालय जारी किए गए निवास प्रमाण पत्र में पिता का नाम स्व. आश नारायण सिंह है, यह बिल्कुल सही है। लेकिन कुमारी ज्योति सिंह द्वारा जब आय प्रमाण पत्र का आवदेन दिया गया तो तहसीलदार कार्यालय से जारी आय प्रमाणपत्र में पहले स्व. आश नारायण सिंह की जगह श्री आश नारायण सिंह अंकित किया गया है।


इतना ही नहीं आवेदक ज्योति सिंह के स्व. पिता की आय क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा तीन हजार रुपये बताई गई है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि वर्ष 2013 में जो व्यक्ति गोलोकवासी हो चुका है वह 2015 में कमाने कैसे लगा। इस गलती से आवेदन करने वाली ज्योति और उनका परिवार भी दुखी है। इस संबंध में ज्योति सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन की ऐसी लापरवाही व्यवस्था पर सवालिया निशान है।
विज्ञापन


यह एक छोटी सी चूक है। कभी-कभार कंप्यूटर से ऐसी गलतियां हो जाती हैं। आवेदक आकर फिर से आवेदन करें। श्री हटाकर स्व. कर दिया जाएगा। 
-संदीप त्रिपाठी, नायब तहसीलदार बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed