फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   E-rickshaw driver dies after being hit by a high-speed Bolero

Ballia News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Sat, 14 Jun 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies after being hit by a high-speed Bolero
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र चितबड़ागांव के अंतर्गत मधु विहार कॉलोनी मानपुर के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से वार्ड नंबर दो सुभाष नगर निवासी सोनू कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनू कुमार ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के समय वह चितबड़ागांव मोड़ से सुभाष नगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सोनू कुमार के ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर बीएचयू रेफर कर दिया। रास्ते में ही फेफना रेलवे क्रॉसिंग के पास सोनू ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष रोहन राकेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed