फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   E-rickshaw driver attacked with bottle for refusing to stop

Ballia News: ई-रिक्शा रोकने से मना करने पर चालक पर बोतल से हमला

Sun, 24 May 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver attacked with bottle for refusing to stop
सहतवार। वार्ड नंबर 2 में शुक्रवार की रात नशेड़ियों ने उम्मेद सिंह चौराहे (बद्रीनाथ सिंह चौराहा) के पास ई-रिक्शा चालक दीपक कुमार गुप्ता पर बोतल से हमला कर दिया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 2 निवासी दीपक कुमार गुप्ता (35) ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। चौराहे के पास नशे में धुत युवकों ने ई-रिक्शा रुकवा लिया और उसमें बैठने का प्रयास करने लगे। दीपक ने उन्हें बिठाने से मना किया, तो शराबी युवकों ने शराब की खाली बोतल फोड़ी और दीपक पर हमला कर दिया। हमलावरों ने टूटी हुई बोतल से दीपक के गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने दीपक को एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने कहा कि आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed