{"_id":"664bba880f2983e3400722e9","slug":"dust-flying-on-the-under-construction-expressway-ballia-news-c-190-1-bal1001-116363-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर उड़ रही धूल, बिगड़ रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे पर उड़ रही धूल, बिगड़ रही सेहत
विज्ञापन
एनएच-31 बैरिया-मांझी मार्ग से सटे सोनबरसा से मठ योगेंद्र गिरि चट्टी के बीच बन रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से जगह-जगह धूल के गुबार उड़ रहे हैं। ऐसे में राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों को भी सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। कई बार तो लोग अधूरी सड़क में फिसलकर गिरने से चोटिल भी हो रहे हैं।
सोनबरसा गांव से मठ योगेंद्र गिरि चट्टी के बीच ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के हो रहे निर्माण में डंपरों से खुले मिट्टी की ढुलाई की जा रही है। उस पर पानी का छिड़काव नहीं होने से इस उसम भरी गर्मी में हवा बहते ही सड़क पर चलने वाले राहगीर और स्थानीय लोग उड़ने वाली धूल से ढक जा रहे हैं।
संबंधित ठेकेदार को पानी छिड़काव को कहा गया था, लेकिन नियमित छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। धूल में अक्सर पराग के कण, मोल्ड बीजाणु पाए जाते हैं। ये एलर्जी को ट्रिगर कर सकते हैं, जिससे छींकने, आंखों में पानी आना, खुजली और त्वचा पर चकत्ते दिखाई देने लगते है। क्षेत्र के सुरेंद्र सिंह व्यास, क्रांति सिंह, सुरेश सिंह, रामकुमार सिंह, मनोज कुमार ओझा, प्रवीण सिंह, इंद्रजीत यादव, सिराज यादव ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।