{"_id":"5fb3c9f68ebc3e74f6225f0a","slug":"during-the-immersion-of-the-idol-walk-on-the-procession-three-grave-ballia-news-vns5585562187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति विसर्जन के दौरान निकले जुलूस पर चलें ईट-पत्थर, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति विसर्जन के दौरान निकले जुलूस पर चलें ईट-पत्थर, तीन गंभीर
विज्ञापन
पूर । पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर गांव में सोमवार को देर शाम मूर्ति विसर्जन के लिए निकाले जुलूस को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये। इस दौरान चले ईंट-पत्थर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेते हुए हालात को संभाला और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों का उपचार मऊ जिले के निजी अस्पताल में चल रहा है।
गांव के उत्तर टोला में लक्ष्मी पूजन समिति के द्वारा लक्ष्मी पूजन के लिए प्रतिमा स्थापित की गई थी। सोमवार को विसर्जन के लिए मूर्ति विसर्जन के लिए समिति के सदस्य जुलूस निकालकर गांव में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान रात 8.30 बजे जुलूस में डीजे को लकर चल रहे वाहन से टकराकर गांव निवासी संजय गुप्ता के दरवाजे पर लगा बिजली का झालर टूट गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। जिसकी चपेट में आकर संजय गुप्ता पुत्र स्व. सुदर्शन गुप्ता (43), अंशुल ठाकुर पुत्र ललन ठाकुर (28) एवं सोनू शर्मा पुत्र स्व. शम्भू शर्मा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई। प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने बताया कि इस घटना में कुल 14 लोगों का नाम प्रकाश में आया है, जिसमें से सात लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति के प्रतिमा स्थापित करने वाली कमेटी के विरुद्ध भी मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।