फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dunked teenager dies in pond at Chandadih village

चंदाडीह गांव के पोखरे में डूबा किशोर, मौत

Tue, 30 Jul 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dunked teenager dies in pond at Chandadih village
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चन्दाडीह गांव में मंगलवार को करीब चार बजे अपने साथियों के साथ गांव के एक पोखरे में नहाने गये एक बालक की पोखरे में डूबने से मौत हो गयी। डूबने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि क्षेत्र के चन्दाडीह गांव निवासी छोटे 12 पुत्र मुन्ना गुप्ता मंगलवार की दोपहर में अपने साथियों के साथ गांव के प्राथमिक पाठशाला के पास स्थित पोखरे में नहाने चला गया। नहाते समय बालक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख उसके अन्य साथी पोखरे से बाहर निकल कर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग पोखरे की तरफ दौड़े और ग्रामीणों ने पोखरे में उतर कर उसे ढूढने का कार्य शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घण्टे बाद बड़ी मशक्कत से बालक का शव मिला। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed