फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to lumpy disease, this time cattle fair will not be held in Dadri fair.

लंपी डिजीज के चलते इस बार ददरी मेले में पशु मेला नहीं लगेगा

Thu, 20 Oct 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Due to lumpy disease, this time cattle fair will not be held in Dadri fair.
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करती जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने आने वाले ददरी मेला और छठ पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। बैठक का उद्देश्य ददरी मेला में होने वाली तैयारियों और उसकी सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ही मजबूत बनाना था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि पशुओं में चल रहे लंपी डिजीज के चलते इस बार ददरी मेले में पशु मेला नहीं लगेगा। ददरी मेला अपनी दो बातों के लिए जाना जाता है एक पशु मेला और दूसरा मीना बाजार। लंपी डिजिज के चलते पशु मेला तो नहीं लगेगा लेकिन मीना बाजार की रौनक पहले की तरह ही बनी रहेगी। उन्होंने ईओ नगरपालिका को निर्देश दिया कि मेले की तैयारी पहले से ही कर ली जाए और वहां पर साफ सफाई की व्यवस्था करा ली जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि मेले में स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएं और एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मेले में प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि कहीं भी कटे-फटे तार पड़े न हो क्योंकि इनसे लोगों को करंट लगने का डर बना रहता है। नगर पालिका को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर घाटों की सफाई कर ली जाए क्योंकि ददरी मेले और छठ पर्व के दिन लोग भारी मात्रा में घाटों पर स्नान करने के लिए आते हैं। वहां पर महिलाओं के लिए शौचालय, कपड़े बदलने के कैंप आदि पहले से तैयार कर लिया जाए। साथ ही घाटों पर बैरिकेडिंग कर दी जाए। जिससे कि किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी तहसीलों के एसडीएम भी अपने-अपने तहसील क्षेत्र में घाटों पर साफ सफाई की व्यवस्था करवा लें और कहीं पर भी पशु मेला न लगने दें। जनपद से सटे तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में कहीं से भी पशु बाहर से न आने पाएं। मेले में आने वाले दुकानदारों को दुकानें आवंटित करते समय पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने मेले की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिया कि सभी सीओ अपने अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दे। साथ ही मेले में पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। लाउडस्पीकर से लोगों को सूचित किया जाता रहेगा। साथ ही खोया-पाया कैंप भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे न केवल मेला परिसर में लगाया जाए बल्कि आने जाने वाले रास्तों, पार्किगिं आदि पर भी लगाया जाए। उन्होंने परिवहन विभाग से कहा कि इस बार मेला कोरोना के बाद लग रहा है इस कारण मेले में भीड़ अधिक होगी अत: परिवहन विभाग गाडि़यों की संख्या बढ़ा दे। बैठक में सीएमओ जयंत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के अलावा अन्य अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed