{"_id":"6ab436238a796bc8160caa46","slug":"drm-visits-suremanpur-station-reviews-passenger-amenities-ballia-news-c-190-1-ana1001-173567-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: फोटो नहीं खींची तो फोटोग्राफरों से कैमरा लूटा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: फोटो नहीं खींची तो फोटोग्राफरों से कैमरा लूटा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में दो दिन में अलग-अलग मामले में दो फोटोग्राफरों से कैमरा बाइक व नकदी लूटने की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया।
बांसडीह पुलिस, सर्विलांस और स्वाॅट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुकेश भारती, अजीत भारती, अजय वर्मा और अभिषेक यादव निवासी खरौनी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे और निशानदेही पर लूटे गए तीन कैमरे तथा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ और बरामदगी के बाद दोनों प्राथमिकी में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने कहा कि 18 सितंबर को बनकट गांव की पुलिया के पास कैमरा व बाइक की लूट हुई थी, जबकि दूसरी वारदात 19 सितंबर को हरदत्तपुर के पास हुई। दोनों घटनाओं के बाद पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीमों ने आरोपितों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। सीडीआर, कैफे, बीटीएस लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल के बाद संदिग्धों की पहचान की गई। मंगलवार देर रात संयुक्त टीम ने शाहपुर-हुसेनाबाद-मझौली मार्ग से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश भारती (21), अजीत भारती (22), अजय वर्मा (20) और अभिषेक यादव (23), निवासी खरौनी, थाना बांसडीह के रूप में हुई। पूछताछ में मुख्यारोपी मुकेश भारती ने बताया कि एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था, वहां फोटो खिंचने के लिए कहने पर दोनों ने नहीं खिंचा इससे नाराज होकर दोनों का कैमरा छिना था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में अभिषेक यादव का पहले से आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ बांसडीह थाने में वर्ष 2024 और 2026 में दो प्राथमिकी दर्ज हैं। टीम में सर्विलांस प्रभारी विश्वनाथ यादव समेत बांसडीह पुलिस, सर्विलांस और स्वाॅट टीम के जवान शामिल रहे। पुलिस ने चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया।