फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drivers will have to drive the bus for 400 kilometers daily

Ballia News: चालकों को रोज चलानी होगी 400 किलोमीटर तक बस

Mon, 23 Dec 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Drivers will have to drive the bus for 400 kilometers daily
बलिया। रोडवेज की आय बढ़ाने और व्यवस्था में सुधार करने के लिए चालकों को प्रतिदिन लंबे रूटों पर 400 और छोटे मार्गों पर 270 किलो मीटर बस चलानी होगी। कम संचालन पर चालक को नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

बस में बिना टिकट यात्री मिलने पर परिचालक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है। यह नियम नियमित और संविदा चालक व परिचालकों के लिए लागू किया गया है। बलिया डिपो में मौजूद 83 बसों का बेड़ा है। इनमें विभिन्न कारणों से करीब 20 बसें खड़ी हैं। जबकि शेष बसों का संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जाता है। प्रतिदिन दस हजार के करीब यात्री सफर करते हैं। इनसे डिपो को लगभग आठ से 10 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हो रही है। राजस्व में आई कमी को देखते हुए निगम सख्त हुआ है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अजय कुमार ने बताया कि डिपो की आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों को पहले नोटिस जारी किया जाता है। सुधार नहीं होने पर विभागीय अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed