फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dressed Meena Bazaar of dress, today, bathists will enjoy Gudhi Jalebi

सज-धज के तैयार मीना बाजार, आज स्नानार्थी उठाएंगे गुढ़ही जलेबी का लुत्फ -

Mon, 11 Nov 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dressed Meena Bazaar of dress, today, bathists will enjoy Gudhi Jalebi
ददरी मेला हुआ गुलजार लगा चर्खी झुला। - फोटो : BALLIA
बलिया। महर्षि भृगु की पावन धरती पर सदियों से लगने वाला ऐतिहासिक ददरी मेला का मीना बाजार कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ ही मंगलवार को शुरू हो जाएगा। मेले में दुकानदार अपनी दुकानों को अंतिम रूप देने के लिए दिन रात लगे हुए हैं। मेला अभी पूरी तरह से सजधज कर तैयार नहीं हुआ है। वहीं दुकानों के आवंटन में हुए अव्यवस्था से दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर सोमवार को आलम यह रहा कि दूर-दराज से आए स्नानार्थियों का सुबह दस बजे से ही गंगा घाटों की ओर चलना शुरू हो गया था। इस दौरान स्नानार्थी अपने साथ लकड़ी, गोईठा भी लेकर चल रहे थे। पूछने पर बताया कि रात को लिट्टी लगाकर भोजन करेंगे, सुबह स्नान के बाद मेला घूमकर गुढ़ही जलेबा का लुत्फ उठाएंगे। इस दौरान मेले को सुव्यवस्थित करने में नगर पालिका कर्मचारी व पुलिसकर्मी भी अपनी-अपनी ड्यूटी में मुस्तैद दिखे। मेले के अंदर झूला, नौटंकी, जलेबी की दुकानें, जादूगर आदि पूरी तरह तैयार हो गई है। वहीं नंदी ग्राम में भैंस उतरने से रौनक बढ़ गई है। मेले में महावीर घाट संगम तट पर गंगा में स्नान के बाद लोग मेले का लुफ्त उठाते हैं। इसमें गुड़ही जलेबी के साथ ही जमकर खरीदारी करते हैं।
विज्ञापन

कदम चौराहा से मुख्य रास्ता : बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला का मुख्य रास्ता कदम चौराहा से बनाया गया है। इसी मार्ग से लोग मेले के अंदर जाएंगे। इस मार्ग को तैयार करने में नपा कर्मी लगे हुए हैं। गौरतलव हो कि मेला का मुख्य मार्ग समतल नहीं है, उबर-खाबड़ है। ऐसे में मेलार्थियों को चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed