फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DRDA officials came without preparation, reprimanded

Ballia News: बिना तैयारी के आए डीआरडीए के अधिकारी, लगी फटकार

Sat, 20 Jul 2024 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
DRDA officials came without preparation, reprimanded
बलिया। प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। आवास योजना से सम्बन्धित सही सटीक जानकारी नहीं देने पर डीआरडीए के अधिकारी पर नाराजगी जताई। भविष्य में बैठक में पूरी तैयारी कर आने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता के बैठक से अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया। प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि थाना हो या तहसील, हर आने वाले फरियादी से सम्मान से बात की जाए, उनका सम्मान किया जाए और उनकी समस्याओं का निराकरण तत्परता से किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। गोवंश स्थलों पर चारे की पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश दिए। कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने का जो लक्ष्य शेष है, उसे जल्द पूरा करें। सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जाए। बलिया में नाली जाम होने की समस्या है। ईओ को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर दस दिन के अंदर नगर क्षेत्र की नालियों की सफाई कराएं। अमृत सरोवर के निर्माण में मानक के अनुरूप काम हो। जिलाधिकारी समय-समय पर इसकी रैंडम चेकिंग भी कराते रहें। जनसहभागिता के माध्यम से पौधों को लगाने के साथ उन्हें बचाने पर भी विशेष जोर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
नाला निर्माण में देरी पर फिर हुए सख्त :परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने एनसीसी चौराहा से पार्क-इन होटल तक नाला निर्माण में अनियमितता पर सख्ती दिखाई। कहा कि 2015 में भुगतान हो गया और नाला निर्माण आज तक पूरा नहीं हो पाया। जिलाधिकारी से कहा कि इसको संज्ञान में लें। जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाए। माल्देपुर में 14 एकड़ का एक तालाब है, इसका मनरेगा से सुंदरीकरण कराया जाए। कटहल नाला की सफाई के लिए भी निर्देशित किया। बीएसए को निर्देश दिया कि नगर विधानसभा क्षेत्र में जिन परिषदीय विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं है, उसकी सूची दें। विधायक निधि व अन्य फंड से इसे बनवाया जाए। प्रभारी मंत्री ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान पाया कि रैंकिंग में काफी सुधार हो रहा है। कुछ महीने पहले जिले की रैंकिंग 70वीं थी, जो इस बार 14वीं हो गई है। बैठक में राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, सीडीओ ओजस्वी राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, एडीएम डीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed