फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drama praised on female fetus

कन्या भ्रूण पर सराहा गया नाटक

Tue, 05 Dec 2017 10:10 PM IST
ballia
ballia Updated Tue, 05 Dec 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
Drama praised on female fetus
नाटक - फोटो : अमर उजाला
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में अंतरमहाविद्यालयी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जयप्रकाश नारायण सभागार में मंगलवार को किया गया। इस दौरान बांसडीह महाविद्यालय की छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या पर लघु नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को रुला दिया।
विज्ञापन

शुरुआत जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में विवि के कुल 14 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें भोजपुरी, लोकगीत, नाटक, एकांकी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर कुलपति डा. योगेंद्र सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उन्मेश 2017 इस लिए रखा गया है कि इसके माध्यम में नवांकुरों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन


 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मानसिक विकास होता है। कहा कि छात्र-छात्राओं को इसमे ं बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। ऐसा कर वह अपने विद्यालय का नाम करने के साथ ही अपनी प्रतिभाग भी दिखा सकती हैं। इस मौके पर टीडी कालेज के प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार, गुलाब देवी की प्राचार्य डा. विभा मालवीय, डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय, डॉ. अखिलेश कुमार राय, डॉ. आरपी राघव, ममता वर्मा, डॉ. फूलबदन सिंह, डॉ. दयालानंद राय, अजय कुमार पांडेय, डॉ. सत्यप्रकाश सहित विभिन्न कालेजों के शिक्षक मौजूद रहे। मंगलवार की प्रतियोगिता में समूह गान में टीडी कालेज प्रथम, गुलाब देवी महिला महाविद्यालय की छात्राएं रहीं। वहीं नाटय प्रतिययोगिता गुलाब देवी महाविद्यालय प्रथम तथा बांसडीह महाविद्यालय बांसडीह की छात्राएं दूसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन की संयोजिका डॉ. निशा राघव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed