फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drains not repaired for 43 years, irrigation affected

43 साल से नहीं हुई नालियों की मरम्मत, सिंचाई हो रही प्रभावित

Thu, 03 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Drains not repaired for 43 years, irrigation affected
लालगंज। बैरिया तहसील क्षेत्र के हृदयपुर मौजे में मुरार पट्टी व हृदयपुर के किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए 1977 में नलकूप का निर्माण कराया गया था। एक किलोमीटर के दायरे में बनाई गईं नालियां मरम्मत नहीं होने से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ऐसे में नलकूप चलते ही पानी दूसरे खेतों में निकल जा रहा है।
विज्ञापन

नलकूप को तत्कालीन विधायक बनवारी राम यादव ने हृदयपुर के एक किसान के खेत में लगवाया था। जिससे लगभग सौ एकड़ खेत की सिंचाई होती थी और 120 किसान लाभान्वित होते थे। लेकिन इस समय सिर्फ उन्हीं किसानों के खेतों की सिंचाई हो पा रही है जो प्लास्टिक के पाइप की व्यवस्था कर अपने खेत तक ले गए हैं। हृदयपुर के किसान ताड़केश्वर पाठक ने बताया कि पहले नाली खेत तक आई थी। इससे सिंचाई आसानी से कर लेते थे। अब खेत के सामने नाली का अस्तित्व समाप्त हो गया है। अब बोरिंग कराने की सोच रहा हूं। मुरारपट्टी के किसान राजेंद्र पाठक ने बताया कि जब तक नाली का अस्तित्व था, तब तक नलकूप से सिंचाई कर काफी अच्छी फसल का उत्पादन कर लेत था। अब ऐसा नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन

किसान कमलदेव ने बताया कि सरकारी बोरिंग से सिंचाई आसानी से कम खर्च में हो जाती थी। अब नही हो पा रही, क्योंकि नाली या तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है या उसका अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। बहुआरा के किसान शंकर सिंह बताते हैं कि हृदयपुर की बोरिंग की नालियां मेरे खेत तक गई थीं। इससे सिंचाई कर अधिक उत्पादन किया जाता था। अब खेत के साइड में पूर्ण रूप से नाली का अस्तित्व खत्म हो गया तो सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलकूप ऑपरेटर बलराम तिवारी बताते हैं कि नाली की मरम्मत 2011 और 2015 में कराई गई थी। दोनों बार 270 मीटर के दायरे को कवर किया गया था। लेकिन किसानों का कहना है कि उन्होंने कभी नाली की मरम्मत होते नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed