फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drainage arrangements will be made in six municipal bodies at a cost of Rs 12.35 crore.

Ballia News: छह नगर निकायों में 12.35 करोड़ की लागत से होगा जल निकासी का प्रबंध

Thu, 09 Nov 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Drainage arrangements will be made in six municipal bodies at a cost of Rs 12.35 crore.
बलिया। शासन ने जनपद की बलिया नगरपालिका समेत छह निकायों में जल निकासी के लिए 12.35 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दी है। सबसे ज्यादा बलिया में 3.58 करोड़ की धनराशि मिली है। इससे निकायों में नालियों का निर्माण किया जाएगा। नगर निकायों में बारिश के दिनों में जलभराव से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके मद्देनजर सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन से धनराशि मिलने के बाद टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बलिया नगर पालिका के साथ ही नगरा, चितबड़गांव, रेवती आदि में बरसात के दिनों में जलभराव से काफी परेशानी झेलने पड़ती है। समय पर नालियों की सफाई न होने और इनके क्षतिग्रस्त हालत में होने के कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है। इसे देखते हुए निकायों की ओर से पिछले दिनों सीवरेज एवं जल निकासी योजना के तहत नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन की ओर से मंथन के बाद इन योजना को स्वीकृति दे दी गई है। इसमें बलिया नगरपालिका के लिए सबसे ज्यादा 3.58 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसे नगर के विभिन्न वार्डों में 12 स्थानों पर नालों का निर्माण और ह्यूम पाइप डालने के कार्य किया जाएगा। कदम चौराहा-अमृतपाली, टोल टौक्स तिराहा, महर्षि भृगु शिक्षण संस्थान तक, श्रीराम बिहार काॅलोनी में चार, वार्ड 13 और पांच में नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसमें अमृतपाली और श्रीराम बिहार कालोनी में जल निकासी की काफी समस्या है। नगर पंचायत रेवती के लिए स्वीकृत 1.99 करोड़ की धनराशि से पांच नालों का निर्माण होगा। नगरा में 1.19 लाख की लागत से तीन नालों का निर्माण होगा। सिकंदरपुर में 1.99 करोड़ से पांच नालों का निर्माण होगा। चितबड़ागांव में 1.80 करोड़ से और रतसर में 1.78 करोड़ से पांच-पांच नालों का निर्माण होगा। शासन की ओक से धनराशि स्वीकृत होने के बाद निकायों की ओर से टेंडर आदि की कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे बरसात के दिनों में जलभराव से निजात मिलेगी।
विज्ञापन




निकाय स्वीकृति धनराशि पहली किस्त

सिंकदरपुर 199.29 50

नगरा 119.70 30

बलिया 358.37 96
रेवती 199.48 50
चितबड़ागांव 180.22 45

रतसर 178.18 44
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed