फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dr. Syama Prasad Mookerjee remembered on his birth anniversary

जयंती पर याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

Tue, 06 Jul 2021 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Dr. Syama Prasad Mookerjee remembered on his birth anniversary
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मंगलवार को नगर के टीडी कालेज स्थित भाजपा कार्यालय पर मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई, 1901 को एक संभ्रांत परिवार में हुआ था। महानता के सभी गुण उन्हें विरासत में मिले थे। उनके पिता आशुतोष बाबू अपने जमाने ख्यात शिक्षाविद् थे। डॉ. मुखर्जी ने 22 वर्ष की आयु में एमए की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा उसी वर्ष आपका विवाह भी सुधादेवी से हुआ। उनको दो पुत्र और दो पुत्रियां हुईं। वे 24 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय सीनेट के सदस्य बने। उनका ध्यान गणित की ओर विशेष था। इसके अध्ययन के लिए वे विदेश गए तथा वहां पर लंदन मैथेमेटिकल सोसायटी ने उनको सम्मानित सदस्य बनाया। वहां से लौटने के बाद डॉ. मुखर्जी ने वकालत तथा विश्वविद्यालय की सेवा में कार्यरत हो गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष सिंह, राजीव मोहन चौधरी, वशिष्ठ दत्त पांडेय, संतोष पाठक, अमित सिंह, ओम नारायण चौबे, अभिषेक गुप्ता सेठू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed