फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pawan Singh will appear in court in the case regarding maintenance for his wife.

Ballia News: पत्नी को भरण-पोषण देने के मामले में कोर्ट में पेश होंगे पवन सिंह

Mon, 05 Oct 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Pawan Singh will appear in court in the case regarding maintenance for his wife.
बलिया। भोजपुरी अभिनेता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े भरण-पोषण मामले में पांच अक्तूबर को बलिया परिवार न्यायालय में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कमलापति प्रजापति की अदालत में होने वाली सुनवाई में पिछली तारीख पर अदालत के निर्देश के बाद पवन सिंह की उपस्थिति होने के निर्देश दिए हैं। ज्योति सिंह के भरण-पोषण मामले में नौ सितंबर को हुई सुनवाई के दौरान ज्योति सिंह अदालत में उपस्थित हुई थीं, जबकि पवन सिंह उपस्थित नहीं हुए थे। पवन सिंह की ओर से अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि पटना में बाढ़ के कारण रास्ता बाधित होने से वह न्यायालय नहीं पहुंच सके। इस पर अदालत ने अगली सुनवाई पर उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। अब पांच अक्तूबर की सुनवाई में उनके बयान और मामले की आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया परिवार न्यायालय में अंतरिम भरण-पोषण के लिए याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed