फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DPO office par jada talaa

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने डीपीओ कार्यालय पर जड़ा ताला

Wed, 05 Oct 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 05 Oct 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
DPO office par jada talaa
आंगनबाड़ी के धरने को संबोधित करते संरक्षक देवेंद्र यादव।
विभिन्न मांगों को लेकर जनपद की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने बुधवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय पर तालाबंदी कर दी तथा करीब एक घंटा प्रदर्शन किया। इसके बाद वहां से रैली निकालकर गड़वार तिराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची, जहां मांगों से संबंधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चम्मच से थाली बजाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उप्र के बैनर तले जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पर ताला बंदी किया तथा जमकर नारेबाजी की। जहां से राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव तथा आंगनबाड़ी संघ जिला संरक्षक देवेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने डीपीओ कार्यालय से रैली निकालकर गड़वार तिराहा, टीडी कालेज चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची।
विज्ञापन


जहां चम्मच से थाली बजाकर विरोध-प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए संघ के जिला संरक्षक देवेंद्र नाथ यादव ने कहा कि जब तक उपलोकायुक्त जांच में दोषी जिला कार्यक्रम अधिकारी को निलंबित या स्थानांतरित नहीं किया जाता तब तक महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का संर्घष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में राज्य कर्मचारी महासंघ के  अध्यक्ष ने कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का निरंतर शोषण किया जा रहा है। जिसे संगठन कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेताया कि अगर अनावश्यक रूप से जनपद के विकास खंडो पर डीपीओ के इशारे पर सीडीपीओ तथा सुपरवाइजर द्वारा शोषण किया जा रहा है।


उसे तत्काल बंद नहीं किया गया तो हम धरने को और उग्र रूप देने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर विजेंद्र सिंह, राजेश कुमार रावत, चौधरी आनंद, विष्णुदेव सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, लालजी, रामप्रकाश श्रीवास्तव, लक्ष्मी यादव, राजकुमारी पांडेय, संतोष राय, इंदू सिंह, रीना सिंह, राजेश्वरी सिंह, बिमला पांडेय, वंदना पाठक, पूनम यादव, कमरू निशा, बबिता यादव, शकुंतला देवी, सुनीता तिवारी सहित सैकड़ा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed