फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dowry murder case filed against husband, mother-in-law and father-in-law, husband arrested

पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, पति गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2020 09:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Dowry murder case filed against husband, mother-in-law and father-in-law, husband arrested
नगरा। थाना क्षेत्र के ब्राम्हणपुरा में जलने से हुई विवाहिता प्रीति पांडेय के मामले में पुलिस ने पति, ससुर व सास के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति दिलीप पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की मां चंद्रकला पांडेय ने पुलिस को दिए अपनी तहरीर में कहा है कि मेरी पुत्री प्रीति पांडेय 27 की शादी 23 मई 2014 को दिलीप पांडेय पुत्र जयनाथ पांडेय निवासी ब्राम्हणपुरा थाना नगरा बलिया के साथ हुई थी। मैं अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज देकर लडकी को विदा किया। मेरी लडकी ससुराल से घर आई तो मेरे दामाद दिलीप पांडेय व उनके परिवार के लोग दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने पर तथा कम दहेज का ताना मारकर प्रताडित किए। लडकी पुन: अपनी ससुराल गई। इसी बीच तीन बच्चे हुए। लडके की उम्र साढे चार वर्ष, दूसरी लडकी अदिति उम्र तीन वर्ष व तीसरी लडकी की उम्र 14 माह है। मेरी लडकी को ये लोग कम दहेज मिलने की बात को लेकर गाली गलौंच करना, मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देते रहे। 23 अगस्त 2020 को मेरी पुत्री प्रीति पांडेय को उसका पति दिलीप पांडेय श्वसुर जयनाथ पांडेय व सास चमेली पांडेय आदि निवासी ब्राम्हणपुरा थाना नगरा ने मिलकर जला डाले जिसकी सूचना 23 अगस्त को मिली। मेरा परिवार नागपुर में रहता है। सूचना मिलने पर आई हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed