फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dowry harassment case against five including husband, maternal uncle and aunt

Ballia News: पति, मामा-मामी समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस

Fri, 26 Jul 2024 02:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against five including husband, maternal uncle and aunt
नगरा थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की शिकार विवाहिता की तहरीर पर पति, मामा, मामी समेत पांच पर मुकदमा दर्ज कराया है। मऊ जनपद की संध्या ने सीएम पोर्टल पर और नगरा पुलिस को बुधवार को तहरीर दी थी।
विज्ञापन

इसके मुताबिक संध्या की शादी वर्ष 2020 को नगरा थाना क्षेत्र के लहसनी निवासी रामविलास के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल के लोग ने दहेज में दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर संध्या को मारने-पीटने लगे। मांग पूरी करने में पिता की असमर्थता जताने पर घर से निकाल दिया। मायके से लौट कर आइ तो पति मारने पीटने लगा। तहरीर में आरोपी के तौर पर पति रामविलास, मामा दीनानाथ, मामी सुनीता के अलावा देवर और ननद को नामजद किया। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed