फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Double murder accused surrenders in court

Ballia News: दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Tue, 07 Jan 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Double murder accused surrenders in court
नरही। कोटवा नारायणपुर के सिकंदरपुर गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के दूसरे आरोपी प्रियांशु राय ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। नरही थाना प्रभारी सुनील तिवारी ने पूछताछ के लिए अदालत से रिमांड की मांग की। लेकिन न्यायाधीश ने अभियुक्त को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

डबल मर्डर के आरोपी के कोर्ट में हाजिर होने की सूचना पर पुलिस कोर्ट परिसर में मुस्तैद रही। लेकिन पुलिसकर्मियों से बचकर उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

अभी इस मामले में अन्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। बीते एक जनवरी को नरही थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित शराब के ठेके के पास दुकान पर कहासुनी के बाद कोटवा नारायणपुर के मनबढ़ युवकों ने पहले जीतू गुप्ता (16) पर हमला कर घायल कर दिया। बाद में पूछताछ करने गए प्रशांत गुप्ता (26) और गोलू वर्मा (23) पर कुल्हाड़ी और दांव से जानलेवा हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गोलू गंभीर रूप से घायल हो गया था।परिजन दोनों को बक्सर के निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।
इसके बाद परिजनों संग ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एनएच-31 को जाम कर दिया था। और हंगामा किया था।
मामले में शिवम राय पुत्र उमेश राय, बिट्टू यादव, प्रियांशु राय पुत्र पवन राय, रुदेश राय पुत्र लालू राय के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
मामले में पुलिस तीन जनवरी को मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया था। अब भी दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed