फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Doors are open for old socialists including Afzal: Shivpal

अफजाल समेत पुराने समाजवादियों के लिए खुले हैं दरवाजे : शिवपाल

Thu, 23 Feb 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Doors are open for old socialists including Afzal: Shivpal
बलिया। फेफना स्थिति एक होटल में निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मंगलवार की शाम को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ कर गए पुराने समाजवादियों के लिए सपा के दरवाजे खुले हैं। अफजाल अंसारी के सवाल पर उन्होंने कहा उनका भी। उन्होंने कहा कि अगर वो सपा में होते तो सपा को आजमगढ़ में चुनाव नहीं हारने देते।
विज्ञापन

आजमगढ़ लोस सीट से सपा के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव भी सांसद रहे हैं। इसके बावजूद भी सपा वहां से चुनाव हार गई थी। उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि यदि उस वक्त रहा होता सपा जीतती और भाजपा हार जाती। गौरतलब हो कि इस सीट से अखिलेश यादव के चचेेरे भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में सपा हर सीटों पर चुनाव लड़ेगी और चुनाव कैसे लड़ा जाता है, अब भाजपा को पता चलेगा। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि रामचरित मानस के संबंध में स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से सपा का कोई संबंध नहीं है। हम सभी धर्मों को मानने वाले लोग हैं। भाजपा समाज को बांटने के लिए मुख्य मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। स्वामी प्रसाद मौर्य को पार्टी की ओर से निर्देश दिए गए हैंं कि उन्हें धार्मिक मुद्दों में नहीं उलझना है। इस अवसर पर सतीश चौधरी नागा, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व मंत्री नारद राय, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चैधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed