{"_id":"6ab434a13250dc619f0a88d9","slug":"information-about-government-schemes-was-provided-through-street-plays-ballia-news-c-190-1-bal1001-173587-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नुक्कड़ नाटक से सरकारी योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नुक्कड़ नाटक से सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
नगरा मंडल के डिहवा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार योजनाओं को प्रचार प्रसार करते कलाकार। जा
इंदरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत नगरा क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
संस्कृति विभाग की कलाकार टीम गांव-गांव पहुंचकर गीत-संगीत और अभिनय के जरिए लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रही है।
बुधवार को टीम ने नगरा मंडल के डिहवा, मलप हरसेनपुर और नरहीं चट्टी पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कलाकारों ने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, हर घर जल-नल योजना और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को गीत-संगीत व अभिनय के माध्यम से बताया। कार्यक्रम देखने के लिए चट्टी-चौराहों पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी।
भाजपा नगरा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इस दौरान भाजपा नेता छट्ठू राम, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया और जगसन सिंह मौजूद रहे।