फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Don't light the bulb, don't run the fan, will have to deposit 81 thousand

बल्ब जला न पंखा चला, करना होगा 81 हजार जमा

Thu, 05 May 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Don't light the bulb, don't run the fan, will have to deposit 81 thousand
बलिया। एक दिन बल्ब नहीं जला और न ही पंखे की हवा मिली। अब बिजली विभाग ने 81 हजार रुपये जमा करने का फरमान जारी किया है। बिल में कहा गया है कि अगर एक महीने के भीतर रकम नहीं जमा हुई तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। दिलचस्प तो यह कि जो कनेक्शन लगा ही नहीं, उसे बिजली विभाग काटेगा कैसे?
विज्ञापन

हनुमानगंज ब्लाक के श्रीपुर ग्राम पंचायत के प्राथमिक पाठशाला पश्चिमी ने बिजली का कनेक्शन ही नहीं लिया। इसके बावजूद तकरीबन 81 हजार रुपये का का बिल बिजली विभाग ने भेज दिया है। श्रीपुर की प्रधान रुखसाना खातून का कहना है कि प्राथमिक पाठशाला पश्चिमी में बिजली का कनेक्शन है ही नहीं। बिजली विभाग ने करीब दस दिन पहले 81 हजार रुपये बिल भेजा है, जिसमें कहा गया है कि महीने भर के अंदर भुगतान न होने कनेक्शन विच्छेदन कर दिया जाएगा। प्रधान पति शमीम आलम ने बताया कि अवर अभियंता को वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया लेकिन उन्होंने संज्ञान ही नहीं लिया। इस बारे में अधिशासी अभियंता एके चौधरी का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा मामले की लिखित शिकायत करने पर इसकी जांच कराई जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed