फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Doctor deployments, fast finish

डाक्टर की तैनाती, अनशन खत्म

Thu, 23 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 23 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Doctor deployments, fast finish
आश्वासन देते सीएमओ
 दुबहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दुर्व्यवस्था और चिकित्सकों की तैनाती के लिए छात्र नेताओं का सोमवार से जारी अनशन बुधवार को समाप्त हो गया।  मुख्य चिकित्साधिकारी पीके सिंह ने डाक्टर की तैनाती की घोषणा की और जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया उन्होंने दुर्व्यवस्था की जांच करने के लिए कमेटी का गठन भी किया है।
विज्ञापन



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबहर पर 50 गांवों के लोगों चिकित्सा का दारोमदार है। इसके बावजूद यहां कई साल से कोई स्थाई चिकित्सक तैनात नहीं है। डाक्टर की तैनाती के लिए कई बार लोग आंदोलन कर चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर छात्र नेताओं ने सीएचसी परिसर में अनशन शुरू कर दिया। अनशन के तीसरे दिन दुबहर पहुंचे सीएमओ ने छात्रनेताओं से वार्ता की। उन्होंने डा. शिवम प्रियदर्शी की स्थाई नियुक्ति का आदेश जारी किया और अस्पताल की दुर्व्यवस्था की जांच के लिए दो सदस्यी समिति के गठन का ऐलान किया।
विज्ञापन


समिति में अपर सीएमओ डा. संजय सिंह और डा. केडी गुप्त को शामिल किया गया है। उनसे एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। सीएमओ ने कहा कि सीएचसी पर स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल की जाएंगी और जो भी कमी होगी उसे दूर किया जाएगा। इसके बाद अनशनकारी आंदोलन समाप्त करने को तैयार हुए।  इस दौरान रोहित चौबे, बसंत सिंह, अंकित कुमार सिंह, मनीष पांडेय धन्नू, नीरज सिंह, पवन उपाध्याय, चिन्मय गुप्त, अभिषेक शर्मा, अमितोष पांडेय, दिनेश सिंह पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed