फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Do not give charge to chairman accused in EO suicide case

ईओ की आत्महत्या मामले में आरोपी चेयरमैन को न दें प्रभार

Sat, 10 Apr 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Do not give charge to chairman accused in EO suicide case
बलिया। मनियर नगर पंचायत की ईओ रही मणिमंजरी राय की आत्महत्या मामले में आरोपी चेयरमैन भीम गुप्ता को चार्ज न देने की मांग को लेकर सभासद अमरेंद्र कुमार सिंह ने जिलाधिकारी अदिति सिंह को पत्र लिखा है। डीएम को लिखे पत्र में सभासद ने जिक्र किया है कि तत्कालीन जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने नगर पंचायत मनियर के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी की आत्महत्या में आरोपी और फरार होने के बाद चेयरमैन का वित्तीय अधिकार पाबंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

वह जमानत पर छूटने के बाद पुन: प्रभार पाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि मामला अदालत में लंबित है। पत्र में तर्क दिया है कि चेयरमैन का वित्तीय अधिकार बहाल होने पर पद का दुरुपयोग करते हुए वह अधिशासी अधिकारी आत्महत्या मामले के साक्ष्य को नष्ट कर सकते हैं, जिससे मृतका के साथ अन्याय होगा।
विज्ञापन

उल्लेख किया है कि चेयरमैन द्वारा नगर पंचायत में किए गए भ्रष्टाचार पर तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत मौर्या की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई थी, जिसने विभिन्न मामलों में इन्हें दोषी पाया है और रिपोर्ट सौंपी है। इसे शासन में भेजा जा चुका है। पत्र में सभासद ने डीएम से गुहार लगाई है कि कदाचार में लिप्त चेयरमैन यदि पुन: चार्ज पाए तो यह निकाय हित में नहीं होगा। सभासद ने अपने पत्र के साथ जांच कमेटी की रिपोर्ट भी बतौर साक्ष्य जिलाधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed