फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Do not be afraid of corona, but be restrained and safe

कोरोना से से डरे नहीं, बल्कि संयम बरते व सुरक्षित रहे

Sun, 14 Jun 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Do not be afraid of corona, but be restrained and safe
बलिया। कोरोना से बचने के लिए सुरक्षा की शुरुआत अपने घर से करें। सबसे पहले अपने घर को वायरस से निपटने के लिए तैयार करें। बच्चों को सकारात्मक रखें और उन्हें कोरोना संक्रमण फैलने के बारे में बताएं। बचाव क्या है यह सभी जानते हैं। बस जरूरत है उससे सुरक्षित रहने और बचाव के नियमों का पालन करने की। जैसे सड़क दुर्घटना से बचने के लिए हेलमेट और कार चलाने के लिए सीट बेल्ट की जरूरत पड़ती है, ठीक उसी प्रकार कोरोना से खुद को या परिवार के सदस्य को बचाने के लिए डब्लूएचओ के सारे नियमों को निर्वहन करने की जरूरत है। कम से कम छह फीट की सामाजिक दूरी बनाना। घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मॉस्क लगाना। हाथ को बार-बार साबुन से कम से कम 30 सेकेंड तक धोना। इसके अलावा कोरोना से लड़ने के लिए अपनी खानपान की व्यवस्था ठीक रखनी होगी, ताकि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके। जिला अस्पताल से लेकर किसी भी अस्पताल एवं अन्य स्थानों पर लोगों द्वारा लापरवाही देखने को मिल रही है। यह लापरवाही कोरोना संक्रमण को पांव पसारने में सहयोग प्रदान कर सकती है। इसके लिए स्वयं व परिवार के सदस्यों के साथ ही पड़ोस के लोगों को जागृत करना होगा, तभी हम कोरोना पर विजय हासिल कर सकते हैं। अगर कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो तत्काल डॉक्टर के पास जाकर सलाह लें।- डॉ. रितेश कुमार सोनी, ईएमओ, जिला चिकित्सालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed