फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM inspected Lohia market

जिलाधिकारी ने किया लोहिया मार्केट का निरीक्षण

Fri, 31 Jan 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
DM inspected Lohia market
शहर के लोहिया मार्केट का निरीक्षण करते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही। - फोटो : BALLIA
बलिया। शहर में विगत कई वर्षों से निर्माणाधीन लोहिया मार्केट का निरीक्षण जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने शुक्रवार को किया। उन्होंने प्रोजेक्ट से जुड़ी विस्तृत जानकारी नगरपालिका के ईओ दिनेश विश्वकर्मा से ली।
विज्ञापन

उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट और नगरपालिका के अधिकारियों से कहा कि अगर यह मार्केट शुरू हुआ तो प्रतिदिन कम से कम तीन हजार से ऊपर लोगों का आना जाना होगा। ऐसे में सुगम रास्ते और सुरक्षा के उपकरणों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। कम से कम दो रास्ते तो एकदम जरूरी हैं। उन्होंने पूरे मार्केट का भ्रमण कर चारों ओर से आने वाले रास्ते को देखा। कहा कि विजय सिनेमा रोड की ओर से आने वाला अगर रास्ता थोड़ा सा और चौड़ा हो सके तो यहां आना और सुविधाजनक हो जाएगा। बड़ा मार्केट होने के नाते यहां पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि लोहिया मार्केट निर्माण से जुड़ी 15 करोड़ की पुनरीक्षित लागत 2018 में ही शासन को भेजी जा चुकी है। इसके अलावा एक और प्रस्ताव नगरपालिका द्वारा रखा गया है जिसमें वर्तमान प्रगति के साथ ही प्रोजेक्ट को हैंडओवर करने की बात है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोजेक्ट का मूल प्लान, पुनरीक्षित आगणन आदि के साथ बैठकर नए सिरे से प्लानिंग करनी होगी। सभी पुराने कागजात तलब किए। इस दौरान उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट बृज किशोर दुबे, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed