फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM inspected four departments

डीएम ने चार विभागों का किया निरीक्षण

Fri, 16 Aug 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM inspected four departments
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने शुक्रवार को चार विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, उप आयुक्त उद्योग विभाग, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर तथा सीएमओ आवास पर दवा भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि दवा भंडार में मौजूद दवाएं तत्काल वितरित की जाएं। उप आयुक्त उद्योग कार्यालय का जायजा लिया, वहां तैनात अधिकारी से उद्योग से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के ऑफिस का जायजा लिया। इसके साथ ही उपस्थित रजिस्टर को चेक किया। जिसमें चांदपति सफाईकर्मी अनुपस्थित पायी गयी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर राजकुमार शर्मा को अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि आप सभी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाये और महिला चिकित्साधिकारी के लिए हमारे तरफ से एक जियो लेटर तैयार करके शासन को भेजे, ताकि महिला चिकित्साधिकारी की तैनाती की जा सके। आयुर्वेदिक विभाग में जिलाधिकारी ने बारी-बारी से दवा को चेक किया और कहा कि जितनी दवाएं हैं उसको तत्काल वितरित किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed