फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM flagged off Jai Vigyan Rath

डीएम ने जय विज्ञान रथ को किया रवाना

Thu, 20 Oct 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
DM flagged off Jai Vigyan Rath
कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार परिसर में जय विज्ञान रथ के रवाना करने से पूर्व टे? - फोटो : BALLIA
बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए जय विज्ञान रथ कार्यक्रम की शुरुआत गंगा बहुउद्देशीय सभागार परिसर से की।
विज्ञापन

जय विज्ञान रथ कार्यक्रम का उद्देश्य प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) एवं उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अंदर वैज्ञानिक स्वभाव उत्पन्न करना है। वैज्ञानिक स्वभाव का आशय है कि वह व्यक्ति के स्वभाव उसके आचरण एवं सोच को प्रभावित करें। जय विज्ञान रथ के संचालन के माध्यम से बड़े पैमाने पर विज्ञान लोकप्रियकरण के कार्यों व गतिविधियों को आरंभ करना, वैज्ञानिक एवं तर्कसंगत दृष्टिकोण को बढ़ावा देना और प्रचार प्रसार करना तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार हेतु संसाधन-सह सुविधा केंद्र के रूप में कार्य करना है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने बच्चों के अंदर अंतरिक्ष विज्ञान की सोच विकसित करने के लिए एक टेलीस्कोप को भी जय विज्ञान रथ के साथ रवाना किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह, जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अतुल तिवारी, सुधीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed