फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM expressed displeasure on getting C grade in IGRS

Ballia News: आईजीआरएस मे सी ग्रेड मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

Tue, 13 Aug 2024 02:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure on getting C grade in IGRS
बलिया। आईजीआरएस से संबंधित जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई। आईजीआरएस से संबंधित 20 बिंदुओ पर चर्चा की गई। जिले में आईजीआरएस में सी ग्रेड होने पर सभी विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शासन स्तर पर प्रतिमाह इसकी समीक्षा की जाती है कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पर नोटिंग अपलोड न करें लेवल आख्या अपलोड करें, और अधिकारी के अनुमोदन के उपरांत ही आख्या अपलोड करें। किसी विभाग की आख्या गलत पाई जाती है तो उस विभाग के अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। आख्या लिखित नही होनी चाहिए टाइप करके ही अपलोड करें। आपके विभाग से संबंधित संदर्भ है तो निस्तारण करें अगर दूसरे विभाग का संदर्भ है तो उस विभाग को मार्क लगाकर तुरन्त भेजे। जिस संदर्भ का आख्या है उसी आख्या को अपलोड किया जाए। सभी अधिकारी को निर्देश दिए कि अपने विभाग के ऑपरेटर को आदेश करे कि आईजीआरएस प्रतिदिन दिन में तीन बार देखे कोई भी आवेदन डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। आवेदन पत्र को समय सीमा के भीतर निस्तारण कराए कोई भी आवेदन पत्र डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, सीआरओ एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed