फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM angry over low progress of loan-deposit ratio

Ballia News: ऋण-जमा अनुपात की कम प्रगति पर डीएम नाराज

Mon, 23 Dec 2024 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
DM angry over low progress of loan-deposit ratio
बलिया। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने बैंकों को ऋण-जमा अनुपात में मानक के अनुसार प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लंबित लोन आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


समीक्षा के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, केनरा बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक आदि बैंकों का ऋण-जमा अनुपात कम पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। कहा कि कार्ययोजना बनाकर मानक के अनुसार 60 प्रतिशत से अधिक ऋण-जमा अनुपात में प्रगति लाएं। एलडीएम सुशील कुमार से कहा कि 60 प्रतिशत से कम ऋण-जमा अनुपात वाले सभी बैंकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजें। सभी बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लंबित लोन आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करें. स्वयं सहायता समूह के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में लंबित आवेदनों, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत लंबित आवेदनों, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना तथा केसीसी के लोन आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान 04-05 माह से अधिक दिनों से आवेदन लंबित पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की। सांसद बलिया सनातन पांडेय और जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed