फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM and SP gave information about new laws

Ballia News: डीएम और एसपी ने नए कानूनों की दी जानकारी

Sun, 02 Nov 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
DM and SP gave information about new laws
सिकंदरपुर । नए आपराधिक कानूनों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के तहत शनिवार को सिकंदरपुर तहसील में एनसीएल जागरूकता अभियान 2.0 के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन करते हुए लोगों को नए कानूनों की बारीकियों से अवगत कराया। इस दौरान अधिवक्ता और आमजन मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएच), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) देश में न्यायोन्मुख, आधुनिक और तकनीकी दृष्टि से सशक्त न्याय प्रणाली की नींव रखेंगे। शून्य एफआईआर, ई-एफआईआर, समयबद्ध न्याय प्रणाली, महिला व बाल संरक्षण से जुड़े प्राविधान पर चर्चा की। इस दौरान एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार अजीत सिंह, नायब तहसीलदार सीपी यादव पिंटू पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैरिया : तहसील के सभा कक्ष में सीओ मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बिंदुआर सभी पहलुओं की जानकारी दी। सुखपुरा में प्रभारी निरीक्षक सुशील दुबे ने सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा में छात्र-छात्राओं व टीचर्स को नए कानून के विषय में जानकारी दी। रेवती में थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह न मन: स्थली एजूकेशन सेंटर में व्यापारियों तथा छात्र छात्राओं को नए तीन कानून के बारे में जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed