फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DLED examination done under tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई डीएलएड की परीक्षा

Sat, 17 Aug 2019 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
DLED examination done under tight security
बेल्थरारोड। क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों पर डीएलएड परीक्षा सीसीटीवी कैमरे के की निगरानी में कराई गई। डीएवी इंटर कॉलेज पर प्रथम पाली में कुल 316 और द्वितीय पाली में 344 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं, भीमपुरा स्थित रामकरण इंटर कालेज पर 452 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव और उभांव थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह ने डीएवी इंटर कालेज पर बने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया और नियमानुसार परीक्षार्थियों को केंद्र में बैठाने को लेकर सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पर्यवेक्षक खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि डीएवी इंटर कॉलेज पर परीक्षा के प्रथम पाली में कुल 303 परीक्षार्थी और 13 बैक पेपर के परीक्षार्थी शामिल रहे।
विज्ञापन

कुल पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में भी 303 संस्थागत परीक्षार्थी शामिल रहे। जबकि बैक पेपर के 41 परीक्षार्थी शामिल रहे और कुल पांच अनुपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक बनारसी प्रसाद, चौकी इंचार्ज देवेंद्रनाथ दुबे समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उधर, रामकरण इंटर कालेज भीमपुरा पर केंद्र व्यवस्थापक श्रीराम सिंह, पर्यवेक्षक रामयश राम के देखरेख में कुल 452 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जहां तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। यहां कुल छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed