{"_id":"582c70484f1c1bd53b8ff66b","slug":"divyangon-ko-milega-upkaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगजनों को मिलेगा सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगजनों को मिलेगा सहायक उपकरण
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 16 Nov 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सार्वजनिक उपक्रम के भारतीय कृत्रिम निर्माण निगम कानपुर द्वारा नि:शुल्क कैंप का फेफना विस क्षेत्रों में 19 से 21 नवंबर तक आयोजित किया गया है। इस कैंप में विधायक उपेंद्र तिवारी के प्रयास से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, जैसे ट्राई साइकल, बैटरी ट्राइसिकिल, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन आदि का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।
फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने टैगोर नगर स्थित अपने आवास पर बुधवार को पत्रकारों मुखातिब होते हुए कहा कि 19 नवंबर को चितबड़ागांव स्थित रामशाला, 20 को गड़वार ब्लॉक के प्रांगण में तथा 21 नवंबर को सोहांव इंटर कालेज के प्रांगण में सुबह दस बजे से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी प्रकार के दिव्यांगजनों का परीक्षण किया जाएगा।
परीक्षण के उपरांत दिव्यांगजनों को नि:शुल्क उपकरण का वितरण किया जाएगा। विधायक ने दिव्यांगजनों से आह्वान किया कि किसी भी एक कैंप में अपने दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा पहचान पत्र के साथ अपना परीक्षण अवश्य करा लें।