{"_id":"64409fabdfae810c8bf2f196f25f255e","slug":"disturbed-areas-special-message-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशांत इलाकों को 'विशेष संदेश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशांत इलाकों को 'विशेष संदेश'
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण के मतदान के मद्देनजर बुधवार को सीआरपीएफ के जवानों के साथ कोतवाली पुलिस ने बहादुरपुर गांव में फ्लैग मार्च किया। शहर कोतवाल सहित चौकी प्रभारियों ने गड़बड़ी वाले स्थानों पर पहुंचकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
सीओ नगर के नेतृत्व में सीआरपीएफ एवं पुलिस की टीम ने दुबहर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी फ्लैग मार्च किया। पंचायत चुनाव के तृतीय चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी के निर्देश पर सीओ सिटी केसी सिंह एवं शहर कोतवाल इल्ताफ हुसेन के नेतृत्व में पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों ने विभिन्न इलाकों में भ्रमण किया। शहर कोतवाल इल्ताफ हुसेन के नेतृत्व में शहर कोतवाली के सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी एवं सीआरपीएफ के जवानों ने बहादुरपुर गांव में लोगों से मिलकर वार्ता की। इस दौरान शहर कोतवाल ने भवन स्वामियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी हालत में चुनाव के दिन गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मतदान केंद्र के आसपास वाले इलाके में किसी भी दरवाजे पर चौकी, चारपाई, कुर्सी नहीं रहनी चाहिए।
इसके बावजूद भी अगर अपने दरवाजे पर किसी प्रकार की भीड़ को जगह देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर सीओ नगर केसी सिंह के नेतृत्व में निकली पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने दुबहर, अखार, बसरिकापुर, सहित विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च किया। सीओ कृष्णचंद्र सिंह ने ग्रामीणों को अागाह करते हुए कहा कि किसी भी हालत में चुनाव के दिन कोई गड़बड़ी नहीं चाहिए।