फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District judge visited the court to take stock of security

जिला जज ने कचहरी की भ्रमण कर सुरक्षा का लिया जायजा

Thu, 13 Feb 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
District judge visited the court to take stock of security
लखनऊ कोर्ट में बम ब्लास्ट के बाद कचहरी की सुरक्षा की जायजा लेते जिला जज गजेंद्र कुमार व अन्य जज। - फोटो : BALLIA
बलिया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ की कोर्ट में बृहस्पतिवार की दोपहर बम ब्लास्ट की जानकारी होने के बाद जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने सुरक्षा प्रभारी न्यायाधीश चंद्रभानू सिंह एवं सीजेएम राजेंद्र कुशवाहा के साथ कचहरी परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान न्यायाधीशों ने गेट नंबर एक से लेकर गेट नंबर छह तक का विधिवत निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लखनऊ कोर्ट में बम ब्लास्ट की जानकारी जैसे ही जनपद न्यायाधीश को हुई। उन्होंने तत्काल अन्य न्यायाधीशों को अपने चेंबर में बुलाया और घटना के बारे में अवगत कराया। इसके बाद न्यायाधीशों ने कचहरी परिसर का भ्रमण किया। जिला जज गेट नंबर एक पहुंचे। वहां तैनात दारोगा से सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। कहा कि कचहरी परिसर में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्तियों पर निगहबानी रखें। इसके बाद गेट नंबर दो पर पहुंचे। वहां कचहरी में आने और जाने वाले वादकारियों के लिए लगे मेटल डिटेक्टर व स्कैनर मशीन का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वहां तैनात पुलिसकर्मी से स्कैनर के बारे में पूछताछ की। गेट नंबर तीन पर गए तो वह पहले से बंद था। इसके बाद गेट नंबर चार पर पहुंचे। वहां से पारिवारिक न्यायाधीश की गाड़ी आती है, उसका निरीक्षण किया। गेट नंबर पांच पहुंचे और गेट पर लगे मेटल डिटेक्टर के अंदर से प्रवेश कर जांच किया एवं कचहरी के उत्तर दिशा में बाहर निकल बाहरी सुरक्षा का जायजा लिया। वहां से गेट नंबर छह पर गए, जहां गेट व मेटल डिटेक्टर बंद मिला। इसके बारे में न्यायाधीशों से बातचीत की। इसके बाद सभी लोग चेंबर में गए। इस मौके पर अधिवक्ता कंचन कुमार पांडेय, राहुल मिश्रा, मनीष राय, अविनाश मिश्रा, अशोक तिवारी, बीरेंद्र सिंह, डीएन सिंह आदि अधिवक्ता व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed