फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dispute over plucking leaves for goat, young man injured in fight

Ballia News: बकरी के लिए पत्ता तोड़ने पर हुआ विवाद, मारपीट में युवक घायल

Sun, 20 Apr 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Dispute over plucking leaves for goat, young man injured in fight
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर पिपरपाती गांव में बकरी के लिए पत्ता तोड़ने को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव निवासी कंुती देवी पत्नी स्व. छोटक पासवान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को उनका पुत्र बबलू पासवान (30) बगीचे में बकरी के लिए पत्ता तोड़ने जा रहा था। रास्ते में गांव के संजय चौरसिया का कुत्ता उसे काटने के लिए दौड़ा लिया। कुत्ते से बचने के लिए उसने कुछ बल लगाया तो कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि संजय चौरसिया, प्रेम प्रकाश चौरसिया व मित्तल चौरसिया ने मारपीट कर उनके लड़के को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed