{"_id":"6afc8d069b959c0cc103952d","slug":"discussions-on-strengthening-the-organization-and-on-election-strategy-ballia-news-c-190-1-svns1008-177349-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी रणनीति पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी रणनीति पर चर्चा
कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक।संवाद
Link Copied
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुधीर राय ने भाजपा सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2014 से भाजपा जनता को बड़े सपने दिखा रही है, पर वादे पूरे नहीं हुए। जनता अब सरकार की नीतियों की सच्चाई समझ चुकी है। राय ने कार्यकर्ताओं से सरकार को सत्ता से हटाने के लिए मजबूती से मैदान में उतरने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने को कहा। उन्होंने बताया कि भाजपा एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के नाम पर विपक्षी मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची का निरीक्षण कर पात्र लोगों के नाम सुरक्षित रखने होंगे। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन होने पर जिले में पार्टी को अधिक सीटें मिलें, यह प्रयास रहेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अपनी संगठनात्मक ताकत दिखानी होगी। उन्हें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की। बैठक का संचालन सागर सिंह राहुल ने किया। बैठक में सच्चिदानंद तिवारी, दिग्विजय सिंह, संतोष चौबे, वीरेंद्र कुंवर, सर्वजीत कुमार दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।