फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Discussion on preparations for the mega legal camp to be held on February 22

Ballia News: 22 फरवरी को होने वाले मेगा विधिक शिविर की तैयारियों पर मंथन

Tue, 03 Feb 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Discussion on preparations for the mega legal camp to be held on February 22
बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 22 फरवरी को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को बैठक हुई। दीवानी न्यायालय में इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार गोंड ने की।
विज्ञापन

उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रस्तावित मेगा शिविर से पूर्व लघु एवं सूक्ष्म विधिक साक्षरता तथा जागरूकता शिविरों का आयोजन कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जन-सामान्य को यह जानकारी दी जाए कि मेगा शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त किया जा सकेगा। बताया गया कि शिविर में वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान योजना, किसानों से संबंधित योजनाएं, दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाएं सहित अन्य विभागीय योजनाओं से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर अतुल हर्ष, नायब तहसीलदार बांसडीह विशाल साह, नायब तहसीलदार सिकंदरपुर दुर्गेश प्रसाद गोंड, नायब तहसीलदार बैरिया अनिल कुमार यादव, ऋषभ देव त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेन्द्र पौत्स्यायन, अमरनाथ चौरसिया सहित, विनोद सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed