फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Discussion of availability on installation day

स्थापना दिवस पर उपलबि्धयों की चर्चा

Fri, 05 Jan 2018 10:47 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 05 Jan 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Discussion of availability on installation day
लोगों को संबोधित करते डा. अंजनी कुमार।
 भारत स्वाभिमान न्यास तथा पतंजलि योग समिति के तत्वावधान भारत स्वाभिमान ट्रस्ट का स्थापना दिवस बालेश्वर मंदिर रोड स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हृदयानंद के अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें वक्ताओं ने ट्रस्ट के स्थापना के उद्देश्य गरीबी, भ्रष्टाचार दूर कर सेवा से राष्ट्र सेवा पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. अंजनी कुमार ने कहा कि इसके माध्यम से जीवन को सरलता से नैतिकता, चरित्र निर्माण, योगमय, अध्यात्मिक व निष्काम कर्म करते हुए मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है। इसे जन-जन तक सुलभ कराने के लिए विचार विमर्श कर रणनीति बनाई गई। जिससे बहुत सरल मार्ग से होकर इस बड़े उद्देश्य की पूर्ति हो जाए। इसके लिए इस अवसर पर सभी भाई, बहनों ने हृदय की गहराईयों से संकल्प लिया। इसे कार्य रुप देने के लिए 21 जनवरी को सदर तहसील के गड़वार, 22 जनवरी को सिकंदरपुर तहसील के माल्दह व बेल्थरारोड की बैठक आहुत की गई है। इस मौके पर चंद्रप्रकाश को सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। स्थापना दिवस के मौके पर प्रदीप, हर्ष नारायण, अवधेश, श्रवण, कन्हैया, मंजूू, नीतू तिवारी, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed