फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dinesh and Ramesh were victorious in prize wrestling

इनामी कुश्ती में दिनेश व रमेश रहे विजयी

Fri, 04 Oct 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dinesh and Ramesh were victorious in prize wrestling
बांसडीहरोड कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ कराते सांसद रविन्द्र कुशवाहा व अन्य - फोटो : BALLIA
बांसडीह। श्री महाबीरी झण्डा एवं दुर्गा पूजा समिति बांसडीह बड़ी बाजार द्वारा आयोजित विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि सलेमपुर के भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा व विशिष्ठ अतिथि युवा गोपाल सिंह ने संयुक्त रूप से समिति द्वारा बने अखाड़े में बाहर से आये पहलवानों का हाथ मिलवा व फीता काट कर शुभारंभ कराया। सांसद ने कहा कि इन्हीं पहलवानों की प्रतिभा आगे चलकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करती है। सांसद व विशिष्ठ अतिथि को समिति की ओर से संरक्षक मणि प्रकाश व अध्यक्ष हरेकृष्ण ने अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
विज्ञापन

मऊ से आये अवधेश पहलवान गाजीपुर के प्रमोद पहलवान को चित कर विजयी बने। बिहार के बक्सर से आये पप्पू पहलवान ने गाजीपुर के वीरा पहलवान को मात दिया। विजयी पहलवानों को एक हजार नगद व एक मोबाईल दिया गया। इनामी कुश्ती इक्यावन सौ रुपये की दिनेश पहलवान नरला व अशोक पहलवान गाजीपुर के बीच हुई, जिसमें दिनेश बिजयी रहे। दूसरी इनामी कुश्ती पंद्रह सौ रुपये की हुई, जिसमें बलिया स्टेडियम के जयप्रकाश व मुंगेर के रमेश पहलवान आमने-सामने आए। रमेश बिजयी रहे। दंगल में हरियाणा, मुंगेर, गाजीपुर, मऊ,देवरिया व बलिया स्टेडियम के साथ स्थानीय पहलवानों ने भी भाग लिया। निर्णायक बबलू सिंह रहे। उन्हें भी मुख्य अतिथि रविन्द्र कुशवाहा ने सम्मानित किया। आयोजक मण्डल में मुन्ना चौहान,संजय गुप्ता,पूर्व सभासद रमेश वर्मा, तारकेश्वर सिंह, दिप्पू धनु संजय चौहान यदूनाथ सिंह, सुभाष ,अखिलेश ,जितेंद्र आदि रहे। शांति व्यवस्था के लिए प्रभारी पुलिस चौकी उपनिरिक्षक कालीशंकर तिवारी फोर्स के साथ लगे रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed