{"_id":"587e2a034f1c1bda30efebc3","slug":"diet-computer-room-se-chori","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ लाखों की चोरी
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 17 Jan 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोरों ने लाखों रुपए के सामान चुरा लिए। मामले में डायट प्राचार्य के तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ दिया।
इस दौरान चोरों ने दो डेस्कटॉप, दो सीपीयू , दो मानीटर और दो यूपीएस, इनवर्टर की दो बैटरियां, इनवर्टर, बायोमैट्रिक मशीन, डी लिंक ब्राडबैंड, प्रिंटर, स्केनर, स्पीकर सहित लाखों के सामान उड़ा दिया। मंगलवार की सुबह चौकीदार विजय बहादुर सिंह ने देखा कि कम्प्यूटर कक्ष का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरे पड़े हैं।
चौकीदार ने मोबाइल से घटना की सूचना तत्काल डायट के प्राचार्य डा. कुबेर सिंह को दिया। सूचना मिलते ही प्राचार्य मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही मामले की तहरीर उन्होंने रसड़ा कोतवाली को सौंप दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। साथ ही मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।