फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dhanush Yagya Mela will be organized under all circumstances: Surendra Singh

हर हाल में लगेगा धनुष यज्ञ मेला: सुरेंद्र सिंह

Tue, 01 Dec 2020 09:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Dhanush Yagya Mela will be organized under all circumstances: Surendra Singh
बैरिया। सुदिष्ट बाबा का ऐतिहासिक धनुष यज्ञ मेला का आयोजन पूर्व की भांति इस बार भी होगा। अगर संबंधित लोग मेले का आयोजन नहीं कराएंगे तो मैं और मेरे कार्यकर्ता मेले का आयोजन कराएंगे। किसी को भी यहां के ऐतिहासिक और धार्मिक परंपराओं को तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह उदगार बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह के हैं जो मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों ने बताया है कि ग्राम प्रधान कोटवा द्वारा कोरोना के बहाने मेला के आयोजन से हाथ खींचा जा रहा है। ऐसा होता है तो यह बहुत गलत बात होगी। कहा कि मैं डीपीआरओ, खंड विकास अधिकारी बैरिया से इस बाबत वार्ता किया हूं और उनसे इस ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा को कायम रखने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिया है कि मेला का आयोजन कराया जाएगा। अगर मेला के आयोजन से यह लोग भी मुकरते हैं तो भी मेला का आयोजन होगा। सुदिष्ट बाबा की समाधि पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों लोग माथा टेकेगें पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed