फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Devotees took a holy dip in Ganga for somvati amavasya

सोमवती अमावस्या: भक्तों का उमड़ा सैलाब, गंगा में आस्थावानों ने लगाई पुण्य की डुबकी; फिर किया पूजन

Mon, 08 Apr 2024 06:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 06:40 PM IST
सार

Ballia News: बलिया के गंगा घाटों पर भोर से ही आस्थावानों की भीड़ लग गई। धीरे-धीरे भक्त बढ़ते ही जा रहे थे। इस कारण मौके पर फोर्स की टुकड़ियां भी तैनात हो गई थीं। यातायात की समस्या न उत्पन्न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा गया था।

विज्ञापन
Devotees took a holy dip in Ganga for somvati amavasya
नहान के बाद पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया में सोमवार तड़के से जिले के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा और सोमवती अमावस्या पर हजारों लोगों ने यहां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान-पूजा अर्चना के साथ ही लोग दान-पुण्य किया। 

विज्ञापन


वहीं, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। जिले में सुबह दस बजे तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने विभिन्न घाटों पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।ज्येष्ठ अमावस्या पर सोमवती स्नान होने का विशेष धार्मिक महत्व है। गर्मी से बचने के लिए इन श्रद्धालुओं ने घाटों पर पेड़ों के नीचे डेरा जमा लिया था। तमाम श्रद्धालुओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया। 
विज्ञापन


हर घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अलग-अलग नजारा दिखाई दे रहा था। शहर के महावीर घाट, श्रीरामपुर घाट, माल्देपुर, हैबतपुर घट के अलावा ग्रामीण अंचलों के पचरुखिया, गंगापुर, हुकुमछपरा, गंगाघाट,सतीघाट भुसौला आदि घाटों पर गंगा की धारा में गोता लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed